Mukhtar Ansari: विश्वास ने दी गुड्डू मुस्लिम को पनाह? मुख्तार की मौत के बाद उसके चार सबसे करीबी शूटरों पर नजर

Mukhtar Ansari: विश्वास ने दी गुड्डू मुस्लिम को पनाह? मुख्तार की मौत के बाद उसके चार सबसे करीबी शूटरों पर नजर
माफिया एवं पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पुलिस की पैनी निगाह उसके चार सबसे करीबी शूटर अताउर्रहमान उर्फ बाबू उर्फ सिकंदर, विश्वास नेपाली, शहाबुद्दीन और बीकेडी पर रहेगी, जो सालों से भूमिगत रहकर उसके मददगार बने रहे।