Rampur: कैंटर और ट्रैक्टर भिड़ंत में चालक की मौत, तेज आवाज से मची अफरा तफरी, लग गया जाम March 1, 2025 by cntrks कैंटर और ट्रैक्टर की भिड़ंत में हाथरस निवासी कैंटर चालक भूरा (40) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। हादसा थाना भगतपुर के ग्राम लालपुर बराही में शुक्रवार देर रात हुआ।