Sambhal: चंदौसी में चलती स्कूल वैन में लगी आग… बच्चों में मच गई चीखपुकार, 16 छात्र थे सवार

Sambhal: चंदौसी में चलती स्कूल वैन में लगी आग… बच्चों में मच गई चीखपुकार, 16 छात्र थे सवार
चंदौसी के ओपीजीएम स्कूल के बच्चों को छोड़ने आ रही वैन में मंगलवार की सुबह आग लग गई। इससे उसमें सवार बच्चों में अफरातफरी मच गई। बच्चे जान बचाने को चिल्लाने लगे। वैन के चालक ने गाड़ी रोकी और आग बुझाने वाले सिलिंडर से आग बुझाई।