SSC : सीएचएसएल के 3712 पदों पर होगी भर्ती, वेबसाइट पर सात मई तक होंगे आवेदन April 10, 2024 by cntrks कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल) के अंतर्गत 3712 पदों पर भर्ती होगी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की वेबसाइट पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू हो गया है। सात मई तक आवेदन किया जा सकता है।