Unnao: रोगी कल्याण समिति का 16 लाख रुपये लेकर वार्ड बॉय भाग गया, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित March 27, 2025 by cntrks रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा होने वाली रकम 16 लाख रुपये का गबन कर वार्ड बॉय विनय यादव भाग गया। मां ने 19 मार्च को बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई तो सीएमएस ने बैंक खाते की जांच कराई। इसके बाद फर्जीवाड़े का पता चला।