UP: एकतरफा प्यार में मौसेरे भाई ने युवती को कुल्हाड़ी से काट डाला, देर रात घर में घुसकर की वारदात…आरोपी फरार May 10, 2025 by cntrks बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एकतरफा प्यार में मौसेरे भाई ने गुरुवार की रात कुल्हाड़ी से गला काट कर युवती को मार डाला। परिजनों को वारदात का पता शुक्रवार सुबह चला। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।