UP: जहां आनी थी बरात…उस आंगन में पहुंची 6 लड़कियों की लाश, आगरा में यमुना हादसे की कलेजा चीर देने वाली कहानी

UP: जहां आनी थी बरात…उस आंगन में पहुंची 6 लड़कियों की लाश, आगरा में यमुना हादसे की कलेजा चीर देने वाली कहानी
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के नगला नाथू में छह बेटियों को खोने के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया। तीन बेटियों मुस्कान, संध्या और दिव्या को खोने वाली मां कांता, उनके दादा-दादी का बुरा हाल था।