UP: डर-डरकर चौंक रही लाडो, कहती है-मुझे गोद में ले लो, दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पढ़ें मामला

UP: डर-डरकर चौंक रही लाडो, कहती है-मुझे गोद में ले लो, दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पढ़ें मामला
कानपुर में दुष्कर्म के प्रयास और बर्बरता की शिकार घाटमपुर की छह साल की बच्ची मानसिक आघात में है। हैलट के आईसीयू में भर्ती सोते-सोते डर के चौंक जा रही है। फिर बुदबुदाने लगती है कि मुझे गोद में ले लो। उसे होश आ गया है।