UP: दिल्ली व पूर्वी भारत से उत्तराखंड के लिए बनेगा वैकल्पिक रेल मार्ग, हिमालय की तराई तक मजबूत होगा नेटवर्क 8 months ago by cntrks हिमालय के तराई क्षेत्र तक रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के क्रम में भीरा खीरी-रायबोझा के बीच नई रेलवे लाइन के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। वहीं, मैलानी-भीरी खीरी व नानपारा रायबोझा के बीच ब्रॉड कन्वर्जन (आमान परिवर्तन) को स्वीकृति मिल गई।