UP: धर्मनगरी में होगा हवा में चलने का अहसास, धनुष बाण के आकार वाला यूपी का पहला ग्लास स्काई वॉक ब्रिज तैयार April 10, 2024 by cntrks भगवान श्रीराम की तपोभूमि में प्रदेश का पहला कांच का धनुषाकार ब्रिज तकरीबन तैयार है। तुलसी जल प्रपात पर बने कांच के इस ब्रिज पर पर्यटकों को हवा में चलने का अहसास तो होगा ही, साथ ही वे झरने की कल-कल की आवाज भी सुन सकेंगे।