UP: बेटी को लगातार परेशान कर रहा था युवक, बाप-बेटे ने मिलकर रस्सी से गला घाेट मार डाला, फिर जला दी लाश April 7, 2024 by cntrks संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर मिलक निवासी कय्यूम (35) की हत्या रंजिशन नहीं की गई थी, बल्कि उसके परेशान करने के चलते हुई थी। वह एक युवती को लगातार परेशान करता था। युवती के परिवार ने गांव भी छोड़ दिया था।