UP: भाजपाई हुए मनोज पांडेय… विधायकी पर चुप्पी; सपा ने किया ये काम तो जा सकती है विधानसभा सदस्यता

UP: भाजपाई हुए मनोज पांडेय… विधायकी पर चुप्पी; सपा ने किया ये काम तो जा सकती है विधानसभा सदस्यता
सपा विधायक डॉ. मनोज पांडेय शुक्रवार को विधिवत भाजपा में शामिल हो गए, लेकिन पांडेय ने विधानसभा सदस्यता नहीं छोड़ी है। संविधान के जानकार बताते हैं कि यदि सपा दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्यवाही चाहेगी तो मनोज की सदस्यता जा सकती है।