UP: माफिया मुख्तार अंसारी के उन्नाव जेल में गुजरे थे 15 दिन, मनोरंजन के लिए लगा था टीवी, सुविधा के लिए कमोड March 29, 2024 by cntrks माफिया डॉन और तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी ने वर्ष 2017 में 15 दिन उन्नाव जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में गुजारे थे। घुटनों में दर्द की शिकायत पर उसके लिए कमोड और मनोरंजन के लिए बैरक में टीवी भी लगवाई गई थी।