UP: यहां खेमों में बंटी भाजपा…मंडल, जिला और महानगर अध्यक्ष के चुनाव टले; इन चार जिलों में संगठन का बदलाव टला March 1, 2025 by cntrks चार खेमों में बंटी स्थानीय भाजपा की गुटबाजी का ही परिणाम है कि मंडल से लेकर जिला और महानगर अध्यक्षों का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव का शोर है, मगर अलीगढ़ में चुनाव प्रक्रिया दो माह के लिए टल गई है।