UP: यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, 16 जिलों में बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी May 1, 2025 by cntrks उत्तर प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच बृहस्पतिवार को गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं। गोरखपुर में बारिश और तेज रफ्तार हवा के साथ ओले भी गिरे। इससे पारे में गिरावट दर्ज की गई।