UP: ‘रामू मुझे मत मार…’, ढाई सेकंड की यह कॉल रिकार्डिंग बनी उम्रकैद का आधार; अतुल पर पीछे से हुआ था हमला

UP: ‘रामू मुझे मत मार…’, ढाई सेकंड की यह कॉल रिकार्डिंग बनी उम्रकैद का आधार; अतुल पर पीछे से हुआ था हमला
यूं तो भगवान नगर के अतुल उर्फ बादल की हत्या में कुल 8 गवाह और करीब 26 साक्ष्य पेश किए गए। मगर अतुल के मोबाइल में कैद मिली ढाई सेकंड की एक कॉल रिकार्डिंग आरोपी को दोषी ठहराने और उम्रकैद की सजा दिलाने के लिए एक मजबूत आधार बनी।