UP: सपा ने कैसरगंज लोकसभा सीट पर भगत राम मिश्रा को बनाया उम्मीदवार, कल करेंगे नामांकन

UP: सपा ने कैसरगंज लोकसभा सीट पर भगत राम मिश्रा को बनाया उम्मीदवार, कल करेंगे नामांकन
समाजवादी पार्टी ने कैसरगंज लोकसभा सीट से भगत राम मिश्रा को टिकट दिया है। वह पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा के भाई हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं। सपा के सूत्रों ने टिकट दिए जाने की पुष्टि की है।