UP: हेलो मैं कैप्टन बोल रहा हूं.. जवानों का मेडिकल करवाना है, फोन काटते ही डॉक्टर से खाते से पार हुए 99 हजार

UP: हेलो मैं कैप्टन बोल रहा हूं.. जवानों का मेडिकल करवाना है, फोन काटते ही डॉक्टर से खाते से पार हुए 99 हजार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी डॉ. आरसी अग्रवाल से साइबर अपराधी ने 99 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को आर्मी कैप्टन बताकर बातचीत की और कहा कि उन्हें 25-30 जवानों का मेडिकल कराना है।