Varanasi : शिवदासपुर कबाड़ गोदाम में लगी आग, मची अफरा तफरी, काबू पाया गया January 2, 2025 by cntrks मंडुवाडीह के शिवदासपुर स्थित बंशीधर बगीचा में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब वहां मौजूद कबाड़ गोदाम में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।