Weather: मुरादाबाद के छजलैट में बिजली गिरने से महिला की जान गई, बेटा और दो महिलाएं भी झुलसीं, एक पशु की माैत 11 months ago by cntrks छजलैट के गांव गोला पांडे उर्फ संदलीपुर में रविवार की सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से गांव मानपुर मुजफ्फरपुर निवासी सलमा (43) की मौत हो गई, जबकि दो महिला व एक युवक झुलस गए। बिजली की चपेट में आने से एक गोवंशीय पशु की भी जान चली गई।