Weather Update: बादलों की शृंखला नजदीक आई, बरसे बादल, दो दिन ऐसे ही होगी बारिश 10 months ago by cntrks बादलों की शृंखला मध्य प्रदेश से खिसक कर कानपुर परिक्षेत्र के नजदीक बुंदेलखंड में आ गई। मानसूनी हवाओं से माहौल में नमी 90 प्रतिशत के ऊपर चली गई और शाम को तेज बारिश हुई। सीएसए की मौसम वेधशाला में 25.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।