UP: 17 माह बाद गाजीपुर आया अब्बास अंसारी, पिता मुख्तार की कब्र पर पढ़ेगा फातिहा; फिर दो दिन जिला जेल में रहेगा

UP:                                    17 माह बाद गाजीपुर आया अब्बास अंसारी, पिता मुख्तार की कब्र पर पढ़ेगा फातिहा; फिर दो दिन जिला जेल में रहेगा
Mukhtar Ansari Abbas Ansari will return home after 17 months will go to read Fatiha at grave of father Mukhtar

Abbas
Ansari


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार



वॉट्सऐप
चैनल
फॉलो
करें

मुख्तार
अंसारी
की
कब्र
पर
आज
फातिहा
पढ़ी
जाएगी।
इसमें
मऊ
सदर
से
विधायक
और
मुख्तार
का
बड़ा
बेटा
अब्बास
अंसारी
भी
शामिल
होने
के
लिए

गया
है।
वह
करीब
17
महीने
बाद
घर
गाजीपुर
आया
है।
वह
नवंबर
2022
से
ही
जेल
में
है।
फातिहा
में
शामिल
होने
की
पैरोल
मिलने
पर
मंगलवार
की
देर
शाम
7:40
बजे
अब्बास
को
कड़ी
सुरक्षा
में
पचलाना
जेल
से
गाजीपुर
के
लिए
रवाना
किया
गया
था। 

फातिहा
पढ़ने
के
बाद
अब्बास
को
गाजीपुर
जिला
कारागार
के
उसी
हाई
सिक्योरिटी
बैरक
में
रखा
जाएगा,
जिसमें
सांसद
अफजाल
अंसारी
को
रखा
गया
था।
सुप्रीम
कोर्ट
के
आदेश
के
बाद
अब्बास
अंसारी
को
कासगंज
जेल
से
गाजीपुर
लाया
गया
है।
अब्बास
आज
मुहम्मदाबाद
स्थित
कालीबाग
कब्रिस्तान
जाकर
अपने
पिता
की
कब्र
पर
फातिहा
पढ़ेगा,
फिर
जिला
जेल
लाया
जाएगा।

यहां
से
13
अप्रैल
को
वापस
कासगंज
जेल
के
लिए
भेजा
जाएगा। प्रशासनिक
सूत्रों
के
मुताबिक,
गाजीपुर
जिला
जेल
में
अब्बास
अंसारी
को
बैरक
नंबर
दस
में
रखा
जाएगा।
यह
वही
बैरक
है,
जिसमें
सांसद
अफजाल
अंसारी
को
रखा
गया
था।
हालांकि
अफजाल
जमानत
पर
छूट
चुके
हैं।
अब्बास
अंसारी
को
हाई
सिक्योरिटी
में
रखा
जाएगा। 

सीसी
कैमरे
से
निगरानी
की
जाएगी,
जिसे
लेकर
जेल
प्रशासन
ने
पहले
से
ही
तैयारी
कर
ली
है।
चार
नवंबर
2022
से
अब्बास
जेल
में
है।
उसे
फरवरी
2023
से
चित्रकूट
से
कासगंज
की
पचलाना
जेल
भेजा
गया।
अब्बास
पर
गाजीपुर
कोतवाली,
मऊ,
लखनऊ
और
चित्रकूट
में
आठ
मुकदमे
दर्ज
हैं। 


विज्ञापन


विज्ञापन