Live PM Modi Saharnpur Rally Live: सहारनपुर में आज चुनावी शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, जुटने लगी लोगों की भीड़

Live
    PM Modi Saharnpur Rally Live:                                    सहारनपुर में आज चुनावी शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, जुटने लगी लोगों की भीड़


10:50
AM,
06-Apr-2024

पीएम
की
रैली
में
पहुंचे
समर्थकों
ने
इस
बार
400
पार
के
पोस्टर
भी
लिए
हुए
हैं।
कई
समर्थक
पीएम
मोदी
और
योगी
आदित्यनाथ
का
मुखौटा
पहनकर
भी
जनसभा
स्थल
पर
बैठे
हुए
हैं।


10:37
AM,
06-Apr-2024

पीएम
की
रैली
में
मुस्लिम
महिलाएं


फोटो
:
अमर
उजाला

पीएम
मोदी
की
रैली
के
लिए
सुबह
से
ही
लोगों
की
भीड़
जुटने
लगी
है।
मुस्लिम
समर्थक
भी
परिवार
सहित
रैली
में
पहुंचे
हैं।
कई
मुस्लिम
महिलाएं
भी
बच्चों
को
लेकर
पीएम
की
रैली
में
पहुंची
हैं।
पीएम
मोदी
को
देखने
और
सुनने
के
लिए
रैली
स्थल
पर
जाने
के
लिए
लोगों
की
कतारें
लगी
हुई
हैं।


10:08
AM,
06-Apr-2024

सहारनपुर
में
जनसभा
में
पहुंचे
लोग


फोटो
:
अमर
उजाला

पीएम
मोदी
की
रैली
में
मौजूद
लोगों
ने
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
के
दीदार
को
लेकर
खास
उत्साह
है।
लोग
पीएम
मोदी
के
मुखौटे
लगाए
नजर

रहे
हैं।


विज्ञापन


09:33
AM,
06-Apr-2024

पीएम
की
रैली
में
जाते
समर्थक


फोटो
:
अमर
उजाला

पश्चिमी
यूपी
में
प्रधानमंत्री
की
यह
दूसरी
चुनावी
रैली
है।
31
मार्च
को
प्रधानमंत्री
ने
मेरठ
से
चुनावी
रैली
का
आगाज
किया
था।
पिछले
लोकसभा
और
विधानसभा
चुनावों
में
प्रधानमंत्री
पहले
भी
सहारनपुर
में
चार
बार

चुके
हैं।


09:17
AM,
06-Apr-2024

रैली
में
जाते
लोग


फोटो
:
अमर
उजाला

रैली
के
माध्यम
से
प्रधानमंत्री
सहारनपुर
लोकसभा
के
लिए
कैराना
लोकसभा
के
मतदाताओं
को
भी
साधने
का
काम
करेंगे।
सहारनपुर
लोकसभा
सीट
मुस्लिम
बाहुल्य
होने
के
कारण
मुस्लिम
मतदाताओं
पर
भी
विशेष
फोकस
रहेगा।


08:26
AM,
06-Apr-2024

PM
Modi
Saharnpur
Rally
Live:
सहारनपुर
में
आज
चुनावी
शंखनाद
करेंगे
पीएम
मोदी,
जुटने
लगी
लोगों
की
भीड़

लोकसभा
चुनाव
के
लिए
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
आज
सहारनपुर
की
धरती
से
चुनावी
शंखनाद
करेंगे।
राधा
स्वामी
सत्संग
मैदान
में
होने
वाली
रैली
को
लेकर
भाजपाइयों
ने
एड़ी-चोटी
तक
जोर
लगा
रखा
है।
वहीं
सुबह
से
ही
रैली
में
आने
वाले
लोगों
की
कतारें
लगी
हैं।

रैली
में
मुख्यमंत्री
योगी
आदित्यनाथ
के
अलावा
हरियाणा
के
मुख्यमंत्री
नायब
सिंह
सैनी
भी
मंच
साझा
करेंगे।
रैली
इसलिए
भी
खास
है
कि
रालोद
सुप्रीमो
जयंत
चौधरी
भी
लंबे
समय
बाद
प्रधानमंत्री
के
साथ
मंच
पर
दिखेंगे।
इसके
अलावा
एनडीए
के
सहयोगी
दलों
के
नेता
भी
रैली
का
हिस्सा
होंगे।

प्रधानमंत्री
की
रैली
दिल्ली
रोड
स्थित
राधा
स्वामी
सत्संग
मैदान
में
सुबह
साढ़े
10
बजे
रैली
का
सयम
रखा
गया, लेकिन
पीएम
11:30
तक
रैली
में
पहुुंचेंगे।
इसके
लिए
सुरक्षा
के
कड़े
बंदोबस्त
किए
गए
हैं।
भाजपाई
खेमे
का
दावा
है
कि
रैली
में
बड़ी
तादाद
में
भीड़
जुटेगी।
आयोजन
स्थल
के
सामने
सड़क
के
दूसरी
तरफ
प्रधानमंत्री
का
हेलीपैड
बनाया
गया
है,
जबकि
मुख्यमंत्रियों
और
अन्य
वीवीआईपी
के
हेलीपैड
अलग-अलग
स्थानों
पर
बनाए
गए
हैं।