तीसरी तिमाही में वोडाफोन-आइडिया को ₹6,609 करोड़ का लॉस: रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹11,117 करोड़; ARPU 5% बढ़कर 173 रुपए हुआ

तीसरी तिमाही में वोडाफोन-आइडिया को ₹6,609 करोड़ का लॉस: रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹11,117 करोड़; ARPU 5% बढ़कर 173 रुपए हुआ


मुंबई
7
घंटे
पहले

  • कॉपी
    लिंक

टेलीकॉम
कंपनी
वोडाफोन-आइडिया
(VI)
को
वित्त
वर्ष
2024-25
की
तीसरी
तिमाही
में
6,609
करोड़
रुपए
घाटा
(कॉन्सोलिडेटेड
नेट
लॉस)
हुआ
है।
एक
साल
पहले
की
समान
तिमाही
में
कंपनी
को
6,986
करोड़
रुपए
का
नुकसान
हुआ
था।
सालाना
आधार
पर
कंपनी
का
घाटा
5.40%
कम
हुआ
है।

अक्टूबर-दिसंबर
तिमाही
में
वोडाफोन-आइडिया
का
कॉन्सोलिडेटेड
ऑपरेशनल
रेवेन्यू
सालाना
आधार
पर
4.16%
बढ़कर
11,117
करोड़
रुपए
रहा।
एक
साल
पहले
की
समान
तिमाही
यानी
Q3FY24
में
कंपनी
का
रेवेन्यू
10,673
करोड़
रुपए
रहा
था।
वस्तुओं
और
सेवाओं
को
बेचने
से
मिली
राशि
को
रेवेन्यू
या
राजस्व
कहा
जाता
है।



वोडाफोन-आइडिया
का
ARPU
173
रुपए
रहा

अक्टूबर-दिसंबर
तिमाही
के
दौरान
वोडाफोन-आइडिया
का
‘एवरेज
रेवेन्यू
पर
यूजर’
(ARPU)
4.7%
बढ़कर
173
रुपए
रहा।
पिछली
तिमाही
यानी
जुलाई-सितंबर
में
यह
166
रुपए
था।
यह
बदलाव
टैरिफ
बढ़ोतरी
और
यूजर्स
द्वारा
महंगे
पैक
खरीदने
की
वजह
से
हुआ
है।



क्या
होता
है
स्टैंडअलोन
और
कंसॉलिडेटेड?

कंपनियों
के
रिजल्ट
दो
भागों
में
आते
हैं-
स्टैंडअलोन
और
कंसॉलिडेटेड।
स्टैंडअलोन
में
केवल
एक
यूनिट
का
वित्तीय
प्रदर्शन
दिखाया
जाता
है।
जबकि,
कंसॉलिडेटेड
या
समेकित
फाइनेंशियल
रिपोर्ट
में
पूरी
कंपनी
की
रिपोर्ट
दी
जाती
है।



EBITDA
क्या
होता
है?

EBITDA
यानी
अर्निंग
बिफोर
इंटरेस्ट,
टैक्स,
डेप्रिसिएशन
एंड
अमॉर्टाइजेशन
EBITDA
किसी
कंपनी
की
वह
टोटल
कमाई
होती
है,
जिसमें
ब्याज
चुकाना,
टैक्स
देना,
एसेट
या
मशीनों
की
वैल्यू
में
गिरावट
को
कंपनसेट
करना
और
पुराने
लोन
या
कर्ज
चुकाने
में
खर्च
होने
वाली
लागत
शामिल
नहीं
होती
है।

EBITDA
किसी
कंपनी
या
फर्म
के
ऑपरेशन
या
उसके
संचालन
की
स्थिति
बताता
है।
इसका
उपयोग
आमतौर
पर
कंपनियां
अपने
बिजनेस
को
इवैल्यूएट
करने
के
लिए
करती
हैं।
इसे
कैलकुलेट
करने
में
लागत
या
खर्चे
को
शामिल
नहीं
किया
जाता
है।



कंपनी
के
रेवेन्यू
का
परसेंटेज
बताता
है
EBITDA
मार्जिन

EBITDA
मार्जिन
किसी
कंपनी
के
रेवेन्यू
का
परसेंटेज
बताता
है,
जिससे
उसके
संचालन
के
ग्रोथ
को
आंका
जाता
है।
किसी
कंपनी
का
EBITDA
मार्जिन
पता
होने
से
उसी
इंडस्ट्री
की
दूसरी
कंपनी
के
साथ
रियल
परफॉरमेंस
की
तुलना
की
जा
सकती
है।



एक
साल
में
39%
गिरा
वोडाफोन-आइडिया
का
शेयर

तिमाही
नतीजों
से
पहले
वोडाफोन-आइडिया
का
शेयर
आज
यानी
मंगलवार
(11
फरवरी)
को
3.18%
गिरकर
8.82
के
स्तर
पर
बंद
हुआ।
पिछले
5
दिन
में
VI
का
शेयर
8.22%,
छह
महीने
में
44.91%,
एक
साल
में
38.96%
गिरा
है।
हालांकि
बीते
एक
महीने
में
कंपनी
ने
13.95%
का
रिटर्न
दिया
है।


खबरें
और
भी
हैं…