राजस्थान ने IPL का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया: बटलर की सेंचुरी से 224 रन बनाए; कोलकाता से सुनील नरेन ने लगाया शतक

राजस्थान ने IPL का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया: बटलर की सेंचुरी से 224 रन बनाए; कोलकाता से सुनील नरेन ने लगाया शतक


कोलकाता
9
मिनट
पहले

  • कॉपी
    लिंक

इंडियन
प्रीमियर
लीग
(IPL)
के
रोमांचक
मुकाबले
में
राजस्थान
रॉयल्स
ने
कोलकाता
नाइट
राइडर्स
को
2
विकेट
से
हरा
दिया।
जोस
बटलर
की
सेंचुरी
की
मदद
से
टीम
ने
20
ओवर
में
224
रन
चेज
कर
दिए,
यह
IPL
इतिहास
के
सबसे
सक्सेसफुल
रन
चेज
की
बराबरी
है।
इससे
पहले
RR
ने
ही
2020
में
पंजाब
के
खिलाफ
224
का
टारगेट
चेज
किया
था।

ईडन
गार्डन्स
स्टेडियम
में
राजस्थान
ने
टॉस
जीतकर
गेंदबाजी
चुनी।
कोलकाता
ने
20
ओवर
में
6
विकेट
पर
223
रन
बनाए।
सुनील
नरेन
ने
56
बॉल
पर
109
रन
बनाए।
राजस्थान
ने
20
ओवर
खेलकर
8
विकेट
के
नुकसान
पर
224
रन
बना
दिए।
जोस
बटलर
ने
60
बॉल
पर
नॉटआउट
107
रन
बनाए।

जोस बटलर ने 107 रन की पारी खेलकर राजस्थान को 2 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।


जोस
बटलर
ने
107
रन
की
पारी
खेलकर
राजस्थान
को
2
विकेट
से
रोमांचक
जीत
दिलाई।


टर्निंग
पॉइंट्स…


  • धीमी
    शुरुआत
    के
    बाद
    नरेन
    की
    सेंचुरी:

    सॉल्ट
    का
    विकेट
    जल्दी
    गिरने
    के
    बाद
    नरेन
    की
    शुरुआत
    भी
    धीमी
    रही।
    लेकिन
    वह
    18वें
    ओवर
    तक
    टिके
    रहे
    और
    49
    बॉल
    पर
    सेंचुरी
    लगाकर
    टीम
    का
    स्कोर
    200
    तक
    पहुंचाया।

  • अश्विन-चहल
    की
    दिशाहीन
    गेंदबाजी:

    राजस्थान
    के
    अनुभवी
    स्पिनर्स
    रविचंद्रन
    अश्विन
    और
    युजवेंद्र
    चहल
    महंगे
    साबित
    हुए।
    दोनों
    ने
    अपने
    8
    ओवरों
    में
    103
    रन
    दे
    दिए,
    दोनों
    ने
    स्टंप्स
    को
    अटैक
    नहीं
    किया
    KKR
    के
    बैटर्स
    को
    खुलकर
    रन
    बनाने
    का
    मौका
    दे
    दिया।

  • पराग
    का
    विकेट:

    राजस्थान
    ने
    224
    के
    चेज
    में
    अच्छी
    शुरुआत
    की
    और
    7.
    4
    ओवर
    में
    97
    रन
    बना
    दिए।
    यहां
    रियान
    पराग
    13
    बॉल
    पर
    34
    रन
    बनाकर
    आउट
    हो
    गए,
    उनके
    विकेट
    के
    बाद
    राजस्थान
    बिखर
    गई।
    टीम
    अगले
    6
    ओवर
    में
    30
    ही
    रन
    बना
    सकी
    और
    3
    विकेट
    भी
    गंवा
    दिए।

  • बटलर
    की
    मैच
    विनिंग
    सेंचुरी:

    जोस
    बटलर
    को
    रोवमन
    पॉवेल
    का
    साथ
    मिला,
    जिन्होंने
    13
    बॉल
    पर
    26
    रन
    बना
    दिए।
    लेकिन
    वह
    17वें
    ओवर
    में
    आउट
    हो
    गए,
    यहां
    से
    बटलर
    ने
    स्ट्राइक
    अपने
    पास
    रखी।
    उन्होंने
    सेंचुरी
    भी
    लगाई
    और
    टीम
    को
    2
    विकेट
    से
    अहम
    जीत
    भी
    दिलाई।


मैच
रिपोर्ट…


नरेन-रघुवंशी
ने
दिलाई
तेज
शुरुआत

टॉस
हारकर
पहले
बैटिंग
करने
उतरी
कोलकाता
ने
शुरुआती
4
ओवर
में
26
रन
के
स्कोर
पर
ही
एक
विकेट
गंवा
दिया
था।
यहां
से
सुनील
नरेन
और
अंगकृष
रघुवंशी
ने
43
बॉल
पर
तेजी
से
85
रन
की
पार्टनरशिप
कर
टीम
को
100
रन
के
पार
पहुंचा
दिया।

नरेन
ने
पावरप्ले
के
बाद
तेज
खेलना
शुरू
किया
और
49
बॉल
पर
सेंचुरी
लगा
दी।
उनके
साथ
आंद्रे
रसेल
भी
टिक
कर
अपने
शॉट्स
खुलकर
खेल
रहे
थे।


डेथ
ओवर्स
में
कम
हुआ
कोलकाता
का
स्कोर

KKR
ने
16
ओवर
में
184
रन
बना
लिए
थे।
यहां
से
आखिरी
4
ओवर
में
टीम
39
रन
ही
बना
सकी,
RR
की
डेथ
बॉलिंग
शानदार
रही।
आवेश
खान,
ट्रेंट
बोल्ट
और
कुलदीप
सेन
ने
KKR
का
स्कोर
20
रन
कम
कर
दिया।
रसेल
17वें
ओवर
और
नरेन
18वें
ओवर
में
आउट
हो
गए।

आखिर
में
रिंकू
सिंह
ने
9
बॉल
पर
20
रन
बनाकर
टीम
को
223
तक
पहुंचाया
लेकिन
RR
की
डेथ
बॉलिंग
से
स्कोर
कुछ
कम
रहा।
राजस्थान
से
कुलदीप
सेन
और
आवेश
खान
ने
2-2
विकेट
लिए।


राजस्थान
को
भी
तेज
शुरुआत
मिली

224
रन
के
टारगेट
में
राजस्थान
को
भी
तेज
शुरुआत
मिली।
यशस्वी
जायसवाल
19
और
संजू
सैमसन
12
रन
बनाकर
आउट
जरूर
हुए
लेकिन
टीम
ने
6
ओवर
में
76
रन
बना
दिए।
8वें
ओवर
में
टीम
का
स्कोर
97
रन
तक
भी
पहुंच
गया।
रियान
पराग
तेजी
से
रन
बना
रहे
थे
लेकिन
वह
हर्षित
राणा
का
शिकार
हो
गए।
पराग
ने
13
बॉल
पर
34
रन
बनाए।


पराग
के
विकेट
के
बाद
बिखरी
राजस्थान

पराग
के
विकेट
के
बाद
राजस्थान
का
स्कोर
8
ओवर
में
98/3
हो
गया।
यहां
से
अगले
6
ओवर
में
टीम
30
ही
रन
बना
सकी
और
3
विकेट
गंवा
दिया।
14
ओवर
के
बाद
टीम
का
स्कोर
128/6
रह
गया।


बटलर
को
मिला
पॉवेल
का
साथ

15वें
ओवर
में
जोस
बटलर
ने
वरुण
चक्रवर्ती
के
खिलाफ
17
रन
बना
दिए।
अगले
ओवर
में
रोवमन
पॉवेल
ने
सुनील
नरेन
के
खिलाफ
3
ही
बॉल
पर
16
रन
बना
दिए,
हालांकि
इसी
ओवर
में
पॉवेल
आउट
भी
हो
गए।
राजस्थान
को
फिर
3
ओवर
में
46
रन
चाहिए
थे।

यहां
से
बटलर
ने
18वें
ओवर
में
18
रन
और
19वें
ओवर
में
19
रन
बना
दिए।
आखिरी
ओवर
में
9
रन
चाहिए
थे,
बटलर
98
पर
बैटिंग
कर
रहे
थे,
उन्होंने
पहली
ही
बॉल
पर
छक्का
लगाकर
सेंचुरी
पूरी
कर
ली।
अगली
3
गेंदें
डॉट
रहीं,
पांचवीं
गेंद
पर
बटलर
ने
2
रन
लिए।

अब
एक
बॉल
पर
एक
रन
चाहिए
था।
बटलर
ने
मिड-ऑफ
की
दिशा
में
सिंगल
लिया
और
टीम
को
2
विकेट
से
करीबी
जीत
दिला
दी।
बटलर
60
बॉल
पर
107
रन
बनाकर
नॉटआउट
रहे।
कोलकाता
से
सुनील
नरेन,
हर्षित
राणा
और
वरुण
चक्रवर्ती
ने
2-2
विकेट
लिए।


पॉइंट्स
टेबल
के
टॉप
पर
कायम
राजस्थान

7
मैचों
में
छठी
जीत
से
राजस्थान
रॉयल्स
पॉइंट्स
टेबल
के
टॉप
पर
कायम
है।
टीम
के
12
पॉइंट्स
हैं।
दूसरी
ओर
6
मैचों
में
दूसरी
हार
के
बावजूद
कोलकाता
8
पॉइंट्स
लेकर
दूसरे
नंबर
पर
है।
टीम
को
एक
हार
चेन्नई
सुपर
किंग्स
के
खिलाफ
भी
मिली
है।
CSK
8
पॉइंट्स
के
साथ
तीसरे
नंबर
पर
है।


दोनों
टीमों
की
प्लेइंग-11


कोलकाता
नाइट
राइडर्स
:
श्रेयस
अय्यर
(कप्तान),

फिल
सॉल्ट
(विकेटकीपर),
सुनील
नरेन,
वेंकटेश
अय्यर,
अंगकृष
रघुवंशी,
रिंकू
सिंह
आंद्रे
रसेल,
रमनदीप
सिंह,
मिचेल
स्टार्क,
वरुण
चक्रवर्ती
और
हर्षित
राणा।

इम्पैक्ट
प्लेयर
:
वैभव
अरोड़ा


राजस्थान
रॉयल्स
:
संजू
सैमसन
(विकेटकीपर
&
कप्तान),

यशस्वी
जायसवाल,
रियान
पराग,
ध्रुव
जुरेल,
शिमरोन
हेटमायर,
रोवमन
पॉवेल,
रविचंद्रन
अश्विन,
युजवेंद्र
चहल,
ट्रेंट
बोल्ट,
कुलदीप
सेन
और
आवेश
खान।

इम्पैक्ट
प्लेयर
:
जोस
बटलर


खबरें
और
भी
हैं…