Fact Check: हरियाणा में जनसभा के मंच पर जमकर तोड़फोड़ का पुराना वीडियो वायरल

Fact Check: हरियाणा में जनसभा के मंच पर जमकर तोड़फोड़ का पुराना वीडियो वायरल


Boom
Fact
Check:

सोशल
मीडिया
पर
एक
वीडियो
तेजी
से
वायरल
हो
रहा
है
जिसमें
कुछ
लोग
एक
विशाल
जनसभा
के
मंच
को
तोड़ते
हुए
नजर

रहे
हैं.
वीडियो
को
लोकसभा
चुनाव
2024
से
जोड़ते
हुए
इसे
हरियाणा
के
मुख्यमंत्री
नायब
सिंह
सैनी
की
हालिया
रैली
का
बताकर
शेयर
किया
जा
रहा
है.
लेकिन
जांच
में
पाया
गया
कि
यह
वीडियो
अब
का
नहीं
बल्कि
2021
में
किसान
आंदोलन
के
दौरान
का
है.




बूम
फैक्ट
चेक

टीम
ने
जांच
में
पाया
कि
वायरल
वीडियो
जनवरी,
2021
का
है,
जब
कृषि
कानून
के
विरोध
में
प्रदर्शन
कर
रहे
किसानों
ने
हरियाणा
के
करनाल
में
आयोजित
होने
वाले
एक
कार्यक्रम
से
पहले
जमकर
तोड़फोड़
की
थी.
किसानों
के
आक्रोश
को
देखते
हुए
तत्कालीन
मुख्यमंत्री
मनोहर
लाल
खट्टर
को
अपने
इस
‘किसान
महापंचायत’
कार्यक्रम
को
रद्द
करना
पड़ा
था.

वायरल
वीडियो
में
लोगों
की
भीड़
मंच
पर
चढ़कर
कुर्सियों
के
साथ
तोड़फोड़
करती
नजर

रही
है
और
इसके
साथ
ही
वीडियो
में
जगह-जगह
बीजेपी
के
झंडे
लगे
भी
नजर

रहे
हैं.
वीडियो
में
दिए
गए
टेक्ट्स
में
लिखा
है,
‘हरियाणा
के
मुख्यमंत्री
नायब
सिंह
सैनी
के
पंडाल
को
किसानों
ने
घुसकर
तहस-नहस
कर
डाला,
फोर्स
भी
भाग
खड़ी
हुई,
बीजेपी
में
सन्नाटा.’
एक
एक्स
यूजर
ने
वीडियो
शेयर
करते
हुए
लिखा,
‘हरियाणा
में
भाजपा
को
400
सीट
गिफ्ट
में
देते
हुए
किसान
भाई.’

Lok Sabha Elections 2024, Fact Check , Viral Video, Viral Photo, Viral Message, लोकसभा चुनाव 2024 , फैक्ट चेक , वायरल वीडियो , वायरल फोटो, हरियाणा न्यूज, हरियाणा चुनाव 2024, किसान आंदोलन, Farmers Protest in Haryana, Haryana News, Kisan Andolan,

वायरल
वीडियो
में
एक
व्यक्ति
यह
कहते
हुए
सुनाई
दे
रहा
है
कि
‘किसानों
ने
हरियाणा
के
मुख्यमंत्री
के
पंडाल
को
तहस-नहस
कर
दिया.’
इसी
से
संकेत
लेकर
बूम
की
टीम
ने
वायरल
वीडियो
की
पड़ताल
के
लिए
एक
विशेष
कीवर्ड्स
से
यूट्यूब
पर
सर्च
किया.
जांच
में
तीन
साल
पुरानी
कई
वीडियो
रिपोर्ट्स
मिलीं.

हिंदी
न्यूज
चैनल
आजतक
के
11
जनवरी,
2021
के
यूट्यूब
वीडियो
में
बताया
गया
कि
पंजाब
के
करनाल
में
मुख्यमंत्री
मनोहर
लाल
की
किसान
पंचायत
में
किसानों
ने
मंच
को
उखाड़
कर
फेंक
दिया
और
हेलीपैड
को
भी
तहस-नहस
कर
दिया.

हमने
इस
घटना
की
मीडिया
रिपोर्ट्स
सर्च
कीं.
जनसत्ता
की
न्यूज
रिपोर्ट
में
बताया
गया
कि
हरियाणा
के
करनाल
में
मुख्यमंत्री
मनोहर
लाल
खट्टर
के
प्रस्तावित
कार्यक्रम
को
रद्द
करना
पड़ा
क्योंकि
कृषि
कानूनों
के
विरोध
में
प्रदर्शनकारियों
ने
मंच
तोड़
दिया
था.
सीएम
इस
किसान
महापंचायत
कार्यक्रम
में
किसानों
से
संवाद
करने
वाले
थे
लेकिन
प्रदर्शन
कर
रहे
किसानों
ने
हेलीपैड
को
भी
ध्वस्त
कर
दिया.



(This
story
was
originally
published
by


boomlive.in.

Fact
Check
Desk,
as
part
of
the
Shakti
Collective.
Except
for
the
headline/excerpt/opening
introduction
para
this
story
has
not
been
edited
by
News18india.com
staff)

Tags:

Fact
Check
,

Fake
news
,

Haryana
news
,

Loksabha
Elections