देश के चारों दिशाओं में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, संकल्प पत्र में पीएम मोदी का बड़ा वादा

देश के चारों दिशाओं में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, संकल्प पत्र में पीएम मोदी का बड़ा वादा

लोकसभा
चुनाव
के
लिए
भारतीय
जनता
पार्टी
ने
रविवार
को
अपना
संकल्प
पत्र
जारी
दिया.
बीजेपी
ने
अपने
इस
घोषणा
पत्र
में
गरीब,
युवा,
किसान
और
महिलाओं
के
लिए
कई
बड़े
ऐलान
किए
हैं.
संकल्प
पत्र
जारी
करने
के
बाद
प्रधानमंत्री
मोदी
ने
कहा
कि
भाजपा
ने
हर
संकल्प
को
गारंटी
के
रूप
में
उतारा
है.
इस
दौरान
पीएम
मोदी
ने
वंदे
भारत
के
तीन
अलग-अलग
मॉडल
और
बुलेट
ट्रेन
पर
चर्चा
की.

पीएम
मोदी
ने
कहा
कि
भाजपा
देश
के
कोने-कोने
में
वंदे
भारत
ट्रेनों
का
भी
विस्तार
करेगी.
देश
में
वंदे
भारत
के
3
मॉडल
स्लीपर,
चेयरकार
और
वंदे
भारत
मेट्रो
चला
करेंगे.
प्रधानमंत्री
ने
कहा
कि
आधुनिक
और
विकसित
भारत
की
दिशा
में
आज
अहमदाबाद-मुंबई
बुलेट
ट्रेन
का
काम
तेजी
से
चल
रहा
है
और
यह
करीब
करीब
पूरा
होने
वाला
है.

वहीं,
अब
भाजपा
का
संकल्प
है
कि
आने
वाले
समय
में
उत्तर
भारत,
दक्षिण
भारत
और
पूर्वी
भारत
में
एक-एक
बुलेट
ट्रेन
के
प्रोजेक्ट
से
हम
आधुनिकता
की
तरफ
जाने
को
गति
देंगे.
इसके
लिए
सर्वे
का
काम
भी
जल्द
शुरू
होगा.