2 मिनट का फ्यूल बचा था, यात्री उल्टियां कर रहे थे… IPS अधिकारी ने बयां किया फ्लाइट का डरावना मंजर

2 मिनट का फ्यूल बचा था, यात्री उल्टियां कर रहे थे… IPS अधिकारी ने बयां किया फ्लाइट का डरावना मंजर

अक्सर
ऐसा
होता
है
कि
खराब
मौसम
की
वजह
से
उड़ानों
में
देरी
होती
है.
कई
बार
इन्हें
डाइवर्ड
कर
दिया
जाता
है.
सोचिए
आप
फ्लाइट
से
सफर
कर
रहे
हों
और
खराब
मौसम
की
वजह
से
उसे
तय
शहर
में
लैंड

कराकर
किसी
और
जगह
उतारा
जाए,
इसके
बाद
बता
चला
कि
अगर
दो
मिनट
और
देर
हो
जाती
तो
फ्लाइट
का
फ्यूल
ही
खत्म
हो
जाता…ये
कितना
डरावना
होगा.
इसकी
कल्पना
भी
नहीं
की
जा
सकती
है.
ये
कोई
फिक्शन
स्टोरी
नहीं,
बल्कि
सच्ची
घटना
है.
इसे
बयां
किया
है
डीसीपी
क्राइम
(दिल्ली)
सतीश
कुमार
ने.

सोशल
मीडिया
प्लेटफॉर्म
एक्स
पर
पोस्ट
में
उन्होंने
बताया
कि
13
अप्रैल
की
शाम
3.25
बजे
इंडिगो
की
फ्लाइट
(6E2702)
अयोध्या
से
रवाना
होने
वाली
थी.
4
बजकर
30
मिनट
पर
दिल्ली
पहुंचने
वाली
थी.
मगर,
लैंडिंग
से
15
मिनट
पहले
पायलट
ने
अनाउंस
किया
कि
खराब
मौसम
की
वजह
से
फ्लाइट
दिल्ली
में
लैंड
नहीं
कर
सकेगी.

ये
भी
पढ़ें

‘पायलट
ने
यात्रियों
से
कहा
कि
45
मिनट
का
फ्यूल
है’

इसके
बाद
कुछ
देर
तक
विमान
आसमान
में
चक्कर
लगाता
रहा.
दो
बार
लैंड
करने
की
कोशिश
भी
की,
मगर
ऐसा
हो
नहीं
सका.
इसके
बाद
4
बजकर
15
मिनट
पर
पायलट
ने
यात्रियों
से
कहा
कि
45
मिनट
का
ही
फ्यूल
बचा
है.
इसके
साथ
ही
फिर
दो
बार
फ्लाइट
को
लैंड
कराने
की
कोशिश
की
गई.

एक
क्रू
मेंबर
और
कई
यात्रियों
की
तबियत
बिगड़
गई

शाम
5
बजकर
30
मिनट
पर
पायलट
ने
बताया
कि
अब
फ्लाइट
चंडीगढ़
की
ओर
ले
जायी
जा
रही
है.
इस
बीच
एक
क्रू
मेंबर
और
कई
यात्रियों
की
तबियत
बिगड़
गई.
वो
उल्टियां
करने
लगे.
6
बजकर
10
मिनट
पर
चंडीगढ़
एयरपोर्ट
पर
फ्लाइट
की
लैंडिंग
हुई.

‘पता
चला
कि
सिर्फ
एक
से
दो
मिनट
का
ही
फ्यूल
बचा
था’

सतीश
कुमार
का
दावा
है
कि
फ्लाइट
के
लैंड
करने
के
बाद
उन्हें
क्रू
मेंबर
से
पता
चला
कि
विमान
में
सिर्फ
एक
से
दो
मिनट
का
ही
फ्यूल
बचा
था.
ये
बहुत
बड़ी
लापरवाही
है.
उन्होंने
अपने
पोस्ट
में
नागर
विमानन
निदेशालय
(DGCA)
और
नागरिक
उड्डयन
मंत्रालय
(MoCA_GoI)
को
भी
टैग
किया
है.