रेगिस्तान में भी कोई नहीं रहता तो क्या इसे भी दे दोगे…कच्चातिवु को लेकर PM मोदी का कांग्रेस पर पलटवार

रेगिस्तान में भी कोई नहीं रहता तो क्या इसे भी दे दोगे…कच्चातिवु को लेकर PM मोदी का कांग्रेस पर पलटवार
रेगिस्तान में भी कोई नहीं रहता तो क्या इसे भी दे दोगे...कच्चातिवु को लेकर PM मोदी का कांग्रेस पर पलटवार


प्रधानमंत्री
मोदी

कच्चातिवु
द्वीप
को
लेकर
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
ने
कांग्रेस
नेता
दिग्विजय
सिंह
की
टिप्पणी
पर
बड़ा
पलटवार
किया
है.
राजस्थान
के
करौली
में
एक
जनसभा
को
संबोधित
करते
हुए
पीएम
मोदी
ने
कहा
कि
कांग्रेस
ने
कच्चातिवु
को
श्रीलंका
को
दे
दिया
था.
इस
देशविरोधी
कुकृत्य
को
कांग्रेस
बेशर्मी
से
जायज
ठहरा
रही
है.
कल
ही
कांग्रेस
के
एक
बड़े
नेता
ने
कहा
है
कि
कच्चातिवु
पर
कोई
रहता
है
क्या?
अगर
रहता
नहीं
है
तो
क्या
दे
दोगे?
ऐसे
होती
है
देशसेवा?
ये
है
इनकी
मानसिकता.
इनके
लिए
देश
का
खाली
हिस्सा
सिर्फ
जमीन
का
एक
टुकड़ा
है.

पीएम
मोदी
ने
कहा
कि
फिर
रेगिस्तान
के
बारे
में
क्या?
यहां
भी
कोई
नहीं
रहता
तो
क्या
इसे
भी
दे
दोगे?
प्रधानमंत्री
ने
कहा
कि
कल
को
ये
राजस्थान
की
खाली
जमीन
देखकर
भी
यही
कहेंगे
कि
दे
दो
किसी
को.
उन्होंने
कहा
कि
कांग्रेस
का
सिर्फ
इतिहास
ही
खतरनाक
नहीं
है
बल्कि
इरादे
भी
खतरनाक
हैं.
बता
दें
कि
कच्चातिवु
द्वीप
को
लेकर
दिग्विजय
सिंह
ने
कहा
था,
‘कच्चातीवू
द्वीप
पर
कोई
रहता
है
क्या,
मैं
पूछना
चाहता
हूं’.