Weather Update: वर्ष 2019 के बाद सबसे गर्म रहा 10 जून, दो दिन और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Weather Update: वर्ष 2019 के बाद सबसे गर्म रहा 10 जून, दो दिन और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
नौतपा गुजरने के एक सप्ताह के बाद शहर गर्मी से तपने लगा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं एयरफोर्स मौसम केंद्र में पारा 44 के पार हो गया। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया।