Kanpur: सीवर लाइन चोक, भूगर्भ में समा रहा गंदा पानी, यहां पीने के पानी को तरस रहे लोग

Kanpur: सीवर लाइन चोक, भूगर्भ में समा रहा गंदा पानी, यहां पीने के पानी को तरस रहे लोग
कानपुर में सीवर के पानी से ख्योरा का भूगर्भ जल प्रदूषित हो गया है। क्षेत्र के हैंडपंपों, सबमर्सिबलों से बदबूदार गंदा पानी आ रहा है। इससे सिंचाई करने से धनिया, पालक आदि सब्जियों की पत्तियां खराब हो रही हैं।