Indore: हिरण का शिकार कर मांस ले जा रहे थे मुबंई, तीन तस्कर गिरफ्तार

Indore: Three smugglers arrested for hunting deer and taking its meat to Mumbai

वन्य
प्राणी
के
मीट
के
साथ
तीन
गिरफ्तार।


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

इंदौर
के
समीप
पीथमपुर
में
तीन
लोगों
को
हिरण
के
मांस
के
साथ
गिरफ्तार
किया
है।
आशंका
है
कि
देवास,
सतवास
की
तरफ
काले
हिरण
का
शिकार
कर
तस्कर
मांस
को
मुबंई
की
तरफ
बेचने
जा
रहे
थे।
वन
विभाग
के
अफसरों
का
कहना
है
कि
मांस
के
सेंपलों
को
जांच
के
लिए
लैब
में
भेजा
है।
रिपोर्ट
आने
के
बाद
ही
पता
चल
पाएगा
कि
मांस
किस
जंगली
जानवर
का
है।


विज्ञापन

पुलिस
ने
बुधवार
सुबह
जांच
के
दौरान
एक
वाहन
को
पकड़ा
था।
जिसमें
उन्हें
किसी
जंगली
जानवर
का
30
किलो
मांस
मिला।
वाहन
में
सवार
जौहर
हुसैन
पिता
इब्राहिम
निवासी
मिल्लत
नगर,
मुबंई,सलमान
पिता
हारुन
निवासी
मोमिन
नगर,
मुंबई
और
इम्तियाज
पिता
शकरी
खान
निवासी
अंधेरी
वेस्ट
मुंबई
को
गिरफ्तार
किया।


विज्ञापन


विज्ञापन

किशनगंज
पुलिस
ने
मामला
वन
विभाग
को
सौंप
दिया।
वन
विभाग
की
टीम
पूछताछ
के
लिए
आरोपियों
को
अपने
साथ
ले
गई।
आरोपी
मांस
को
मुंबई
ले
जा
रहे
थे,
लेकिन
वे
यह
नहीं
बता
रहे
है
कि
उन्होंने
किस
जंगली
जानवर
का
शिकार
किया।
उनके
वाहन
से
हथियार
भी
नहीं
मिलेे।

अफसरों
को 
आशंका
है
कि
ये
लोग
मांस
के
तस्कर
है।
स्थानीय
लोगों
ने
शिकार
कर
मांस
उन्हें
बेच
दिया।
कहा
जा
रहा
है
कि
जब्त
मांस
काले
हिरन
का
है।
सतवास
और देवास
के
जंगलों
में
काले
हिरण
पाए
जाते
है।
संभवत:
वही
से
शिकार
कर
मांस
लाया
गया
है।
वन
विभाग
के
अफसरों
का
कहना
है
कि
मीट
वन्य
प्राणी
का
है,
लेकिन
यह
रिपोर्ट
आने
के
बाद
तय
होगा
कि
किस
जानवर
का
है।
हमने
सेंपल
भेज
दिए
है।