Aligarh News: पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला अधेड़ का शव, ग्रामीणों ने किया हंगामा, रिपोर्ट दर्ज May 2, 2024 by cntrks खैर कोतवाली के गांव बांकनेर में नगला आशु रोड पर किसान प्रकाश के ट्यूबवेल के पास एक पेड़ पर महेंद्र पुत्र लखन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को बुलाया गया।