Auraiya Accident: डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत…एक वृद्ध चपेट में आकर घायल, चालक की तलाश 12 months ago by cntrks औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे के पास सर्विस रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक सवार कानपुर से भिंड किसी काम से जा रहे थे।