इस महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक:मई में 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन कामकाज नहीं होगा
नई दिल्ली8 घंटे पहले

फाइल फोटो
आज से मई महीना शुरू हो चुका है। इस महीने बैंकों में 14 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंकों में अवकाश रहेगा। महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ हो रही है।
1 मई को महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं लोकसभा चुनाव की वोटिंग के कारण भी मई में 3 दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।